सरसंघचालक जी की विनम्र श्रद्धांजलि

14 Jan 2019 22:33:00

 
 
सरसंघचालक जी की विनम्र श्रद्धांजलि
 
 
स्वर्गीय देवेन्द्र स्वरूप जी के निधन से एक कर्मठ एवं अध्ययनशील स्वयंसेवक की क्रियाशील जीवन यात्रा समाप्त हुई है।
 
अपने सारगर्भित अध्ययन तथा मूलभूत चिंतन से परिपूर्ण नियमित और सातत्यपूर्ण लेखन से उन्होंने राष्ट्रीय विमर्श को हमेशा परिपुष्ट किया। राष्ट्र विरोधी प्रचार का तर्कसंगत आधारभूत और सक्षम प्रतिवाद करने वाले बौद्धिक योद्धा के नाते वे विख्यात थे। उनकी क्रियाशीलता और अध्ययनशीलता को सादर अभिवादन करते हुए उनकी दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
Powered By Sangraha 9.0